फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike riding student dies due to collision with tractor

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Thu, 08 Feb 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 08 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student dies due to collision with tractor
जसोदा। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। छात्र क्रिकेट खेलने के बाद बाइक से घर जा रहा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटारा निवासी अनुभव तिवारी (17) इंटर का छात्र था। पिता ने बताया कि अनुभव डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज का छात्र था और बुधवार को बाइक से कॉलेज प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए गया था। प्रयोगात्मक परीक्षा देकर घर आने के बाद अनुभव दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए चला गया। वहां से आते समय जसोदा के जसपुरापुर-सरैया मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुभव गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर वह लोग मौके पर पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सख्ती के बावजूद लापरवाही, नाबालिग को है मनाही
यातायात नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है। शासन से सख्त नियम हैं कि नाबालिग के हाथों में वाहन न दिया जाए। पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान है। इसके बावजूद अनदेखी की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले अनुभव तिवारी की उम्र भी 17 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
परिजनों ने बताया कि अनुभव इकलौता पुत्र था। अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed