{"_id":"69a1e48efaf604e6f20f2791","slug":"bike-riding-bank-employee-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145367-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बाइक सवार बैंककर्मी को शुक्रवार को वाहन से टक्कर मार दी। इससे बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
जनपद मऊ के मधुवन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी 30 वर्षीय दिलीप कुमार (40) हरियाणा स्थित एक बैंक में कार्यरत थे। वह 20 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आए थे और 25 फरवरी को गोरखपुर में बहन की शादी में शामिल हुए थे। इसके बाद शाम को बाइक से ड्यूटी पर लौटने के लिए निकले थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 184 किलोमीटर पर कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के सामने वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। तलाशी के दौरान जेब से आईडी प्रूफ और पास में मोबाइल से शिनाख्त हुई जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाल संजय शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।