{"_id":"581395ed4f1c1b900dbc1bbf","slug":"bike-rider-injured-in-collision-loader-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
घायल दंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तालग्राम के तिर्वा मवईया मार्ग पर दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधेड़ की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना तालग्राम के रसूलाबाद गांव निवासी रियाजुल (50) पुत्र फैयाज अपनी पत्नी रेशमा (48) बीमार होने के कारण मेडिकल कालेज तिर्वा से दवा दिलाकर लौट रहे थे। शुक्रवार की दोपहर बाद दो बजे के करीब तिर्वा मवईया मार्ग पर नेपालपुर पुलिया मोड़ पर पहुंचते ही तालग्राम की ओर से आ रहे लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग बचाने दौड़े, वहीं लोडर लेकर भाग रहे चालक का पीछा किया, इस दौरान लोडर चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमोलर दिलीप कुमार ने 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया है।