{"_id":"5904d4cc4f1c1b9b09c0cb7b","slug":"bike-rider-dies-after-crushing-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड हाईवे पर ग्राम घिलोई के समीप तेज रफ्तार कंटेनर में बाइक सामने से टकराकर घुस गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपति व भतीजे की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया, जबकि चालक कूदकर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पिम्मी निवासी सरमन लाल जाटव(50)पत्नी जयावती(45)व भतीजा पारस उर्फ कल्लू (25) पुत्र महेश सिंह जाटव के साथ बाइक से मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड हाइवे पर ग्राम घिलोई के पास पहुंचे और ट्रैक्टर को ओवरटेक किया, तभी सामने से कंटेनर आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक कंटेनर में बाइक की टक्कर लगने के बाद तीनों हाइवे पर गिर पड़े और कंटेनर उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज गीतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को टेंपो से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। काफी देर तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। कल्लू की जेब में मिले पर्स में एक पर्ची पर कई मोबाइल नंबर लिखे मिले। दारोगा चंद्रकांत सिंह ने उन नंबरों पर कॉल कर सूचना दी, तब गांव से सरमन के बड़े भाई रामरतन, भतीजा राजीव व मोनू सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने रामरतन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन