{"_id":"692b405176843a7ff20b2417","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-bicycle-kannauj-news-c-214-1-knj1008-140906-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: साइकिल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: साइकिल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तेज रफ्तार बाइक से शनिवार को टकरा कर साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छात्रा को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे समधन चौकी प्रभारी ने कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम गौहना खेड़ा निवासी मोनू (28) दोपहर में तीन बजे समधन बाजार से खरीदारी कर घर आ रहा था। तभी क्षेत्र के भज्जापुर्वा निवासी कमला देवी इंटर कॉलेज कटकैया में पढ़ने वाली कक्षा नौ की 15 वर्षीय छात्राएं माधुरी और सोनी साइकिल से घर जा रही थीं। ग्राम टपकापुर के समीप मोनू की बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से जा टकराई।
हादसे में छात्रा माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार मोनू के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घटना की सूचना पर समधन चौकी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।