{"_id":"696546704121c4d14a068c07","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-kannauj-news-c-214-1-knj1007-143130-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में रखवाया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी राघवेंद्र (30) अपने जीजा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी विनोद के साथ रहता था। सोमवार देर शाम किसी काम को लेकर राघवेंद्र जीजा की बाइक से फागुहा भट्ठा गांव तक जाने की बात कहकर तिर्वा कन्नौज मार्ग से जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार ईशन नदी के पास पहुंचा तों पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।