{"_id":"63a49fb3a81a226f9b1af6b9","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-kannauj-news-knp7349252172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सौरिख। मौसी के घर से आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रोड पर खून से लथपथ शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हाल में युवक की शादी हुई थी। मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
जनपद मैनपुरी के थाना किशनी के गांव कुतुबपुर निवासी राजशेखर (24) सौरिख क्षेत्र के गांव नगरिया में मौसी के घर बुुधवार सुबह आया था। रात नौ बजे बाइक से वह लौट रहा था। इस दौरान सकरावा रोड पर पेट्रोल पंप के पास नरहा पुलिया पर तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया राजशेखर की शादी पिछले माह 29 नवंबर को जनपद औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव रुपपुर सहार पोस्ट बिखरा निवासी आकांक्षा से हुई थी। हादसे से पत्नी, तीन भाई, बहन कीर्ति व मां अनार देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हैं। परिजनों ने बताया राजशेखर पंजाब में एक ठेकेदार के पास नौकरी करता था।