{"_id":"654297fb7dd182573d08f23b","slug":"bike-rider-collides-with-stairs-outside-bank-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4902-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बैंक के बाहर लगी सीढ़ी से टकराया बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बैंक के बाहर लगी सीढ़ी से टकराया बाइक सवार
विज्ञापन
तेराजाकेट। बैंक के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
फर्रुखाबाद जनपद के पिपरगांव निवासी शीनू बघेल गुरसहायगंज की तरफ से कस्बे की ओर आ रहा था। हाइवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक बैंक के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से टकरा गई। बाइक सवार घायलावस्था में सड़क पर ही बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगाें ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार युवक शराब के नशे में था जिसके कारण वह तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। बाइक चला रहा युवक हेलमेट भी नहीं लगाए था।