{"_id":"63c2e6a5ce41ff45aa073fa5","slug":"bike-rider-collided-with-a-speeding-vehicle-kannauj-news-knp7388481127-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
Sat, 14 Jan 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। वह ब्लॉक हसेरन क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कटार में तैनात था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल के पास शनिवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 35 वर्षीय हर्षवर्धन के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त शिक्षक के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी महेश वीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन