{"_id":"690cf03d49149334770114e5","slug":"bike-rickshaw-collides-with-cattle-youth-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1006-139811-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गोवंश से टकराया बाइक रिक्शा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गोवंश से टकराया बाइक रिक्शा, युवक की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। बाइक रिक्शा से घर जा रहे दो युवक गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साथी की हालत नाजुक है।
कस्बे के लोहिया नगर निवासी वसीम (40) व शानू (38) बाइक रिक्शा से गांव-गांव जाकर कबाड़ खरीदने का काम करते थे। देर शाम को उमर्दा से तिर्वा मार्ग से घर आ रहे थे। जैसे ही बाइक रिक्शा सवार कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी मार्ग पर गोवंश आ गया। तेज रफ्तार बाइक रिक्शा गोवंश से टकरा गया। हादसे में घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शानू की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।