{"_id":"5d851c448ebc3e93b65d4e2e","slug":"bike-driver-and-two-women-killed-due-to-truck-collision-kannauj-news-knp514877030","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक चालक और दो महिलाओं की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक चालक और दो महिलाओं की गई जान
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें हसेरन सीएचसी और फिर मेडिकल कालेज ले जाया गया। दो की मेडिकल कालेज व एक की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक साथ गांव के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। बाइक सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
सौरिख थानाक्षेत्र के भदौरियनपुर्वा गांव में रहने वाली आशा रामबेटी (41) पत्नी विनोद कुमार के पैर में दो दिन पहले चोट लग गई थी। गांव में रहने वाले कप्तान (45) पुत्र झब्बू लाल शुक्रवार करीब 11 बजे बाइक से रामबेटी को औरैया दवा दिलाने जा रहे थे। गांव की सुनीता (40) पत्नी संतोष रास्ते में मिल गईं। इन्होंने बिधूना तक साथ ले जाने के लिए कहा। इससे तीनों लोग एक ही बाइक से औरैया के लिए चल दिए। सौरिख थानाक्षेत्र के हसेरन-खड़िनी मार्ग पर निचली गंग नहर के पास सौरिख कस्बे की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें हसेरन सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां कप्तान और आशा रामबेटी ने दम तोड़ दिया।
चिकित्सकों ने सुनीता को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में सुनीता ने भी दम तोड़ दिया। हादसे का शिकार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।