फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike coming from the wrong direction collides with Bolero; one dead.

Kannauj News: उल्टी दिशा से आ रही बाइक बोलेरो से टकराई, एक की मौत

Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike coming from the wrong direction collides with Bolero; one dead.
छिबरामऊ/सिकंदरपुर (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शनिवार शाम ग्राम औराई के पास उल्टी दिशा से आ रही एक बाइक बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोस्त की मौत हो गई और चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीनों युवक रोहिली स्थित मां जाहरा देवी मेले से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी गौरीशंकर (50), चचेरे भाई निर्दाेष कटियार (45) व गांव के ही बादाम सिंह पाल (48) के साथ सुबह बाइक से तालग्राम के रोहिली गांव में लगे मेले में गए थे। शाम को तीनों घर लौट रहे थे। अलीगढ़-कानपुर हाईवे के ग्राम औराई के पास उल्टी दिशा से आ रही बाइक सामने से आ रही बोलेरो से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हाईवे एंबुलेंस से घायलों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टर ने परीक्षण के बाद में बादाम सिंह पाल को मृत घोषित कर दिया। गौरी शंकर और निर्दाेष कटियार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed