फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with bicycle and slips, three injured

Kannauj News: साइकिल में टक्कर मार फिसली बाइक, तीन घायल

Wed, 07 Feb 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with bicycle and slips, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छिबरामऊ। जीटी रोड पर स्कूल जा रहे छात्र की साइकिल में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में छात्र समेत तीन घायल हो गए। तीनों घायलों को 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से छात्र को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।


क्षेत्र के ग्राम कछपुरा निवासी अरविंद का पुत्र उत्कर्ष (14) नगर के जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार को वह साइकिल से कॉलेज जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर निगम मंडी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। उत्कर्ष के अलावा बाइक पर सवार क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह निवासी अतुल कुमार (18) व मोहित (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने उत्कर्ष को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। तिर्वा से उत्कर्ष को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed