फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with a herd of Nilgais, youth dies during treatment

Kannauj News: नीलगायों के झुंड से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a herd of Nilgais, youth dies during treatment
हसेरन। रिश्तेदार के साथ गांव जाते समय सड़क पर अचानक नीलगायों का झुंड आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कानपुर निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



विकास खंड के ग्राम महमूदपुर निवासी राजेश (35) रिश्तेदार दशरथ के साथ नादेमऊ गए थे। गुरुवार शाम पांच बजे दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। नादेमऊ छतनेपुर मार्ग पर गांव से कुछ पहले अचानक नीलगायों का झुंड दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। झुंड के कारण दशरथ बाइक पर नियंत्रित नहीं रख पाए और नीलगायों के झुंड के बीच फंस गए। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरने व नीलगायों के कुचलने के कारण राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। राजेश का शव गांव पहुंचते ही पत्नी सुनीता, पुत्र दीपक व दीपांशु समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि राजेश खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीलगायों के आतंक से निजात की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पिछले कई सालों से नीलगायों ने आतंक मचा रखा है। फसलों में नुकसान पहुंचाने के साथ ही आए दिन इनकी चपेट में आने से लोग चुटहिल हो जाते हैं। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से आवारा घूमने वाले नीलगायों के झुंड को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed