{"_id":"64737f7a4bfa8fa39a0bf74b","slug":"bike-collided-with-pole-two-injured-including-drummer-kannauj-news-c-12-1-257494-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक पोल से टकराई, ढोलक वादक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक पोल से टकराई, ढोलक वादक समेत दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। बरई रसूलाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार ढोलक वादक समेत दो लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा।
थाना क्षेत्र के सुताह गांव में विकास कुमार के यहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें कथावाचक माधव शास्त्री के साथ मैनपुरी खास निवासी ढोलक वादक देवराना (24) मुकेश राना ढोलक पर संगत करने को आया था। रविवार दोपहर सुताह गांव के अखिलेश (26) की बाइक पर बैठक कर तालग्राम जा रहे थे। जैसे ही बरई रसूलाबाद मार्ग पर टिकुरियन गांव के हरीराम के खेत पास पहुंचे कि सड़क किनारे खड़े पोल से बाइक जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है।