फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee phitar kee peet-peetakar hatya, mukhy aaropee hiraasat mein, avaidh sambandhon kee baat aa rahee saamane

बिजली फिटर की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी हिरासत में, अवैध संबंधों की बात आ रही सामने

Sun, 13 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
bijalee phitar kee peet-peetakar hatya, mukhy aaropee hiraasat mein, avaidh sambandhon kee baat aa rahee saamane
विशुनगढ़(कन्नौज)। अवैध संबंधों के शक में बिजली फिटर को लाठी से पीटकर मार डाला गया। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। उसके दो साथी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

छिबरामऊ के मोहल्ला तिवारियान निवासी 28 वर्षीय मनीष शुक्ला बिजली फिटिंग करते थे। पिता रामशरण शुक्ला दिवंगत हो चुके हैं। मां नीलम ने बताया कि शुक्रवार देर रात ग्राम नगला दुर्गा से फोन आया। इसके बाद मनीष गांव के राजीव कुमार से मिलने की बात कहकर निकल गया। वहां पर किसी बात को लेकर राजीव व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर मनीष को मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को उपचार के लिए सौ शय्या चिकित्सालय भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नीलम शुक्ला ने नगला दुर्गा निवासी राजीव कुमार दुबे व दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी को पकड़ लिया गया है। पूछताछ और प्रकरण की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में घटना अवैध संबंधों के चलते होने की बात सामने आई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed