फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee karmachaaree ne maanasik rogee kishoree se kiya dushkarm

बिजली कर्मचारी ने मानसिक रोगी किशोरी से किया दुष्कर्म

Thu, 10 Sep 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
bijalee karmachaaree ne maanasik rogee kishoree se kiya dushkarm
कन्नौज। आउट सोर्सिंग पर विद्युत उपकेंद्र में तैनात बिजली कर्मचारी ने घर में घुसकर मानसिक रोगी किशोरी से दुष्कर्म किया। खेत से लौटी मां ने किशोरी की हालत देखकर पूछताछ की तो उसने घटना बयां कर दी। इस पर पीड़ित परिवार जिला अस्पताल चौकी पहुंचा। यहां पुलिस कर्मचारी समझौते का दबाव बनाकर पांच दिन से टरका रहे हैं। वहीं आरोपी फरार है। मामला तूल पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के बहनोई को हिरासत में लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास स्थित एक गांव में रहने वाली महिला किसान 13 वर्षीय मानसिक रोगी बेटी के साथ घर पर रहती है। बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। रविवार को मां बकरी चराने खेतों की ओर गई थी। घर में किशोरी अकेली थी। आउट सोर्सिंग पर विद्युत उपकेंद्र में तैनात करीब 30 वर्षीय कर्मचारी गांव में बिजली ठीक करने गया था। वह किशोरी को अकेला देखकर घर में घुस गया। उसने उससे दुष्कर्म किया। बकरी चराकर घर पहुंची मां ने किशोरी की हालत देख पूछताछ की। कुछ पड़ोसियों ने आरोपी के घर से निकलने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर मां जिला अस्पताल चौकी पहुंचीं। यहां पुलिसकर्मियों ने सुनवाई नहीं की। समझौते का दबाव बनाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद गुरुवार को दिल्ली से लौटा भाई पीड़िता और मां के साथ कोतवाली पहुंचा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कानपुर नगर के ककवन इलाके के त्योरा खेड़ा में रहने वाले आरोपी के बहनोई को हिरासत में लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ शुरू की है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed