फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee aur jal nigam ke chaar aphasaron par kaarravaee

बिजली और जल निगम के चार अफसरों पर कार्रवाई

Thu, 16 Jan 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
bijalee aur jal nigam ke chaar aphasaron par kaarravaee
कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते सांसद सुब्रत पाठक, डीएम रवीं? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लापरवाही का चोला ओढ़े अधिकारी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी महत्व नहीं दे रहे हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और दोनों अधिशासी अभियंता गैरहाजिर रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद सुब्रत पाठक ने कुछ गांवों में विद्युतीकरण न होने पर इन अफसरों की खोज की तो पता चला कि नहीं आए हैं। इस पर वह भड़क गए। तीनों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश सीडीओ प्रेमप्रकाश को दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बक्सपुरवा, डहलेपुर के पास अनुसूचित जाति एवं मुस्लिम बस्ती में विद्युतीकरण न पाए जाने और प्रतिनिधि के सिमरिया के मजरा कुड़ी में खंभे पड़े होने की जानकारी देने पर सांसद सुब्रत पाठक ने छिबरामऊ एक्सईएन रवींद्र कुमार और कन्नौज एक्सईएन मोहम्मद हबीब से जानकारी करनी चाहिए तो पता चला कि वह गैरहाजिर हैं। इस बारे में बताने के लिए अधीक्षण अभियंता जेपी यादव भी वहां मौजूद नहीं थे। अफसरों के गायब होने पर सांसद उखड़ गए। उन्होंने कहा कि इतने गैरजिम्मेदार अफसरों के कारण ही काम नहीं हो पा रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों और मजरों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ, वहां तत्काल विद्युतीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास शहरी तथा ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मिड-डे मील, अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तथा राष्ट्रीय राजमार्ग आदि विकास से संबंधित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप स्प्रिंकलर से फसलों की सिंचाई करने के लिए पोस्टर, बैनर, कोल्ड स्टोरेज, प्रधान एवं सचिव आदि के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन योजना के अंतर्गत अधिशासी अभियंता जल निगम से जनपद में संचालित टंकियों के माध्यम से जलापूर्ति के संबंध में जानकारी की गई। बताया गया कि जनपद में 142 पानी की टंकियां हैं। यह संबंधित विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी हैं। इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बछज्जापुर में टंकी न बनने तथा हस्तांतरित टंकियों का संचालन सही रूप से न होने की बात कही। इस पर अधिशासी अभियंता जल निगम के खिलाफ शासन को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बेलामऊ सरैया में शौचालय पूर्ण न होने की दशा में नाराजगी व्यक्त की। इस पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि फर्जी या गलत रिपोर्टिंग पाए जाने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य की पूर्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक में विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश, परियोजना निदेशक रामचंद्र शर्मा, उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed