फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bihaar kee tarah bangaal mein bhee bhaajapa ko jitaane mein madad karenge ovaisee

बिहार की तरह बंगाल में भी भाजपा को जिताने में मदद करेंगे ओवैसी

Wed, 13 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
bihaar kee tarah bangaal mein bhee bhaajapa ko jitaane mein madad karenge ovaisee
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पत्रकारों से वार्ता करते सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। लखनऊ से दिल्ली जा रहे भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के काफिले को आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोक कर भाजपाइयों ने स्वागत किया। सांसद ने ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहने वाले विपक्ष की बात पर मुहर लगाते हुए कहा कि ओवैसी ने बिहार में भाजपा को जिताने का काम किया था। बंगाल में भी वह मदद करेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने अमर्यादित भाषा बोलने वाले राजनेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। नेताओं को इसमें सुधार लाना चाहिए। किसान आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि परिवारवादी, जातिवादी लोगों के बहकावे में आकर किसान न तो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानने को तैयार हैं, न ही सरकार व संविधान को। सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी का गठन किया है। अब ऐसे में आंदोलन का कोई औचित्य नहीं रह जाता। किसानों को आंदोलन समाप्त कर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के मुस्लिम प्रेम पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सांसद ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। इसके चलते भाजपा मुसलमानों का विश्वास जीतने के लिए उनके विकास के लिए प्रयासरत है। अब मुसलमान भी इस बात को समझने लगा है कि 65 सालों से उन्हें तुष्टीकरण के नाम पर डराया जा रहा था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राघव दुबे, लालू राजपूत, अशोक राठौर, दीपू गुप्ता, जितेंद्र राजपूत, बेंचेलाल वर्मा, संदीप, लल्जन, मुकेश पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed