{"_id":"686c15b5f8e625cf0f0e1015","slug":"bibi-halimas-three-bigha-land-was-found-near-janta-mandir-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133675-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जनता मंदिर के पास बीबी हलीमा की निकली तीन बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जनता मंदिर के पास बीबी हलीमा की निकली तीन बीघा जमीन
Tue, 08 Jul 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। पाकिस्तान गई बीबी हलीमा की संपत्तियों की जांच में राजस्व विभाग को अस्पताल रोड पर जनता मंदिर के पास तीन बीघा जमीन मिली है। साथ ही समधन नगर पंचायत में भी कई डिसमिल जमीन शत्रु संपत्ति के रूप में राजस्व रिकार्डों में दर्ज है। अब प्रशासन ने इन जमीनों को राज्य सरकार में दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि देश विभाजन के बाद साल 1948 में पाकिस्तान गई मोहल्ला बिरतिया निवासी बीबी हलीमा की संपत्तियां मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को राजस्व अभिलेखों की जांच में अस्पताल रोड पर जनता मंदिर के पास तीन बीघा (करीब 59 डिसमिल) बेशकीमती जमीन सामने आई है। पैमाइश के बाद इस जमीन को सुरक्षित कराया जाएगा। इसके अलावा समधन नगर पंचायत के राजस्व रिकार्ड के गाटा संख्या 1770 में 22 डिसमिल, 1790 में आठ डिसमिल, 1821 डिसमिल में 12 डिसमिल, 1843 (ख) में तीन डिसमिल, 2084 में 15 डिसमिल, 2086 में पांच डिसमिल जमीन ऐसी दर्ज है, जिनके वारिसान इस जमीन को दूसरों को सौंपकर पाकिस्तान चले गए थे। एसडीएम ने बताया कि शत्रु संपत्तियों की जांच में और तेजी लाई जाएगी।
पाकिस्तान के रहने वाले की जमीन भी रिकार्ड में दर्ज
77 सालों तक गहरी नींद में सोते रहे प्रशासन की लापरवाही का एक और मामला प्रकाश में आया है। गाटा संख्या 3431 में 12 डिसमिल जमीन के स्वामी लतीफ इब्राहिम निवासी पाकिस्तान के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। इस शत्रु संपत्ति पर किसी भी अफसर की आज तक नजर नहीं पड़ी। सूत्रों की माने तो तहसील क्षेत्र में अभी तक शत्रु संपत्तियां शून्य थी, लेकिन जांच शुरू होने के बाद सैकड़ों बीघा बेशकीमती शत्रु संपत्तियां मिलने का सिलसिला जारी है।