फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhrashtaachaar ka aarop lagaakar kiya pradarshan

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bhrashtaachaar ka aarop lagaakar kiya pradarshan
बिजली घर में धरना- प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति )के पदाधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं पर दर्ज कराए जा रहे मुकदमों को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति )के पदाधिकारियों ने महिलाओं के साथ स्थानीय बिजली घर में धरना प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीओ ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति ) के युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश सचिव कयूम खां, प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैन अहमद, जिला उपाध्यक्ष बशारत खां, सचिव महमूद अहमद ने महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय बिजली घर पर एसडीओ कार्यालय के सामने धरना शुरू कर किया। इस दौरान बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नारेबाजी की गई। किसान नेताओं ने समस्याओं के निदान के लिए वरिष्ठ अधिकारी को बुलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो एसडीओ कुलदीप राजपूत ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। उन्हें करीब छह समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस ली जाएं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की तय सीमा से अधिक छूट दी जाए। फसल बिकने के बाद उससे बकाया की वसूली की जाए। बिजली घर में हो रही धांधली और रिश्वतखोरी बंद की जाए। दलालों के माध्यम से बिल ठीक कराने पर अंकुश लगाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिल निकालने वाले कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस पर रोक लगाई जाए। बकाया बिल के मामले में मुकदमा दर्ज करने से पहले उपभोक्ताओं को सूचित किया जाए। चेकिंग के दौरान महिलाओं से की जाने वाली अभद्रता पर रोक लगाई जाए। पुरुष की गैर मौजूदगी में घरों में चेकिंग न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed