फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bhim Army protests over occupation of Ambedkar Park

Kannauj News: आंबेडकर पार्क पर कब्जे को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army protests over occupation of Ambedkar Park
कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र के एक गांव में आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से इस जमीन को तत्काल कब्जामुक्त कराने की मांग की है। इस मौके पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता रॉय को सौंपा।
विज्ञापन


भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बैगवां देवपुर गांव में आंबेडकर पार्क के लिए ढाई बीघा जमीन है। गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। भीम आर्मी पहले भी इस पार्क की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग कर चुकी है। उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई थी। आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित की गई थी। गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने पहले भी छिबरामऊ एसडीएम से इस मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई और जमीन कब्जामुक्त नहीं हुई। तो वे चुप नहीं बैठेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि 40-50 लोगों के बजाय पांच हजार लोग एकत्र होंगे। ये सभी लोग एकजुट होकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed