फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bheeshan sardee mein kisaan jindagee bachaen ya phasal

भीषण सर्दी में किसान जिंदगी बचाएं या फसल

Tue, 24 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
bheeshan sardee mein kisaan jindagee bachaen ya phasal
बाइक से अन्ना मवेशियों को खदेड़ते किसान। - फोटो : KANNAUJ
गुगरापुर (कन्नौज)। हाड़ कंपकंपाने वाली सर्द रातों में किसान फसल बचाने के लिए एक हाथ में टार्च तो दूसरे में लाठी लेकर रखवाली कर रहे हैं। किसानों को डर है कि अगर वह सर्दी के कारण खेतों में नहीं गए तो अन्ना मवेशी फसलों को चौपट कर देंगे।
विज्ञापन

डीएम से लेकर सीएम के आदेशों के बाद भी अन्ना मवेशी खुले में घूम रहे हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर अन्ना मवेशियों को पकड़कर गोशाला पहुंचाने के आदेश दिए थे। मातहतों ने शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान ठंडा रहा। अन्ना पशुओं के झुंड फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान मड़ैया या मचान बनाकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसान दिन-रात जाग कर पहरा दे रहे हैं। सूरज ढलते ही एक हाथ में टार्च तो दूसरे में लाठी लेकर खेतों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

संचालित हैं नौ अस्थायी गोशालाएं
विकास खंड गुगरापुर के इस्माइलपुर डिगन, फराहरन, चांदापुर, राजूपुर, कुसुमखोर, गुगरापुर, मांछा, इब्राहिमपुर और वारामऊ में गोशालाएं बनाई गई हैं।
गुगरापुर क्षेत्र में अन्ना गोवंश नहीं घूम रहे हैं। पशुपालक अपने पशुओं चरने के लिए छोड़ देते हैं। इन पशुपालकों को चेतावनी जारी की जाएगी। अगर इस तरह के मवेशी घूमते मिले तो पशुपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेएन राव, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed