फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhavaanee sinh kee kaptaanee paaree se khaandekar ekaadash phainal mein

भवानी सिंह की कप्तानी पारी से खांडेकर एकादश फाइनल में

Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhavaanee sinh kee kaptaanee paaree se khaandekar ekaadash phainal mein
बल्लेबाजी करते खांडेकर एकादश कानपुर के कप्तान भवानी सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भवानी सिंह की कप्तानी पारी से खांडेकर एकादश कानपुर ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। बोर्डिंग ग्राउंड में खेली जा रही स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में किड्स कॉर्नर क्रिकेट क्लब फिरोजाबाद और खांडेकर एकादश कानपुर के बीच कड़ी टक्कर हुई। किड्स कार्नर क्रिकेट क्लब को हराकर खांडेकर एकादश ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

कानपुर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बैटिंग करने आई फिरोजाबाद टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट 43 रन के स्कोर पर गिरा। 10 ओवर के बाद फिरोजाबाद की पारी लड़खड़ा गई। टीम 20 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। फिरोजाबाद के बल्लेबाज करण चौधरी ने 36 और सलामी बल्लेबाज स्वयं ने 25 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

खांडेकर एकादश कानपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट जल्द गिर गया। शुभम चौधरी के 24 रन और कप्तान भवानी सिंह की कप्तानी पारी ने मैच को जीत की ओर मोड़ दिया। भवानी सिंह ने 35 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। इस दौरान चार चौके, चार छक्के लगाकर टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया। खांडेकर एकादश ने मैच को 5 विकेट से जीत लिया। फिरोजाबाद की ओर से गेंदबाज सुल्तान अंसारी ने तीन, आसिफ ने एक विकेट लिया। मैच के अंपायर रितेश शर्मा और रोहित सिंह रहे। मैच रेफरी के रूप में सुनील शुक्ला और स्कोरर विजय सागर रहे। क्रिकेट एसोसिएशन कन्नौज के सदस्य के रूप में पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, ममतेश तिवारी, प्रशांत मिश्रा (बच्चा), गुफरान हुसैन, अब्दुल मलिक, पारस दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed