फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhagavantapur ke kisaanon ne tahaseel parisar mein diya dharana, gaanv kee chakabandee prakriya nirast karane kee maang

भगवंतपुर के किसानों ने तहसील परिसर में दिया धरना, गांव की चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग

Wed, 03 Mar 2021 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhagavantapur ke kisaanon ne tahaseel parisar mein diya dharana, gaanv kee chakabandee prakriya nirast karane kee maang
भगवंतपुर गांव के किसानों से वार्ता करते सहायक बंदोबस्त अधिकारी मोहनलाल और चकबंदी अधिकारी रमेश ? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। भगवंतपुर गांव में चकबंदी प्रक्रिया के खिलाफ चल रहा धरना आठवें दिन तहसील परिसर में पहुंच गया। यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। वहीं किसानों से वार्ता करने पहुंचे सहायक बंदोबस्त अधिकारी से किसानों ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसान तहसील परिसर पहुंचे। यहां चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जानकारी पर समस्या सुनने सहायक बंदोबस्त अधिकारी मोहनलाल व चकबंदी अधिकारी रमेश बाबू पहुंचे। ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी, लेखपाल के निलंबन और चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग रखी। सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने किसानों को चकबंदी प्रक्रिया की जांच कराने का भरोसा दिलाया। धरना देने वालों ने इनकी एक नहीं सुनी। इससे इन्हें वापस लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव ने बताया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान शीलेश दुबे, आदेश दुबे, सतीश शर्मा, सौरभ यादव, सुमन देवी, दिनेश प्रकाश मिश्रा, शुभम त्रिपाठी, अनार सिंह, रामऔतार बाथम, दिनेश चतुर्वेदी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed