फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhagavantapur ke graameenon ne chakabandee prakriya mein kamiyon par kiya pradarshan

भगवंतपुर के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में कमियों पर किया प्रदर्शन

Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bhagavantapur ke graameenon ne chakabandee prakriya mein kamiyon par kiya pradarshan
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए भगवंतपुर के ग्रामीण और महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भगवंतपुर के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में कमियों पर सवाल उठाए हैं। इन्होंने बेशकीमती जमीन जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें चकबंदी प्रक्रिया दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के भगवंतपुर के ग्रामीण और महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। इन्होंने बताया कि वर्तमान में गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों को पर्चा 23 (चक संबंधी पत्र)वितरित किया जा चुका है। इसमें तमाम खामियां हैं। कुछ किसानों को अविधिक रूप से चक दिए गए हैं। कई किसानों की सड़क किनारे जमीनें काफी कीमती हैं। इन किसानों के चक तालाब या किनारे और कम मालियत वाली जमीन पर बना दिए गए। यह गलत है। इससे किसानों को नुकसान होगा। किसानों की चकबंदी प्रक्रिया में कमियों को दुरुस्त कर सही जगह रकवा सहित चक दिए जाएं। इससे कि किसानों को चकबंदी प्रक्रिया से कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

ग्रामीणों और महिलाओं ने डीएम राकेश कुमार मिश्र को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाने, चकबंदी प्रक्रिया में खामियों को सुधरवाने की मांग की। इस मौके पर ब्रजेश कुमार, वेद प्रकाश, पातीराम, जंटर सिंह, सच्चेराम, सत्यदेव, अनुज कुमार, प्रमोद कुमार, गोपी, रोहित, जयपाल, मनोज कुमार, बबलू, प्रेमचंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धांधली की शिकायत पर चकबंदी लेखपाल निलंबित
छिबरामऊ। चकबंदी प्रक्रिया में धांधली और धन उगाही का आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे किसानों को बड़ी सफलता मिली है। गांव के लोगों के शपथपत्रों व शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी मोहनलाल ने भगवंतपुर के चकबंदी लेखपाल अभिलाष चंद्र को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच चकबंदी अधिकारी रमेश बाबू को सौंपी गई है। इसके साथ ही सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा के स्थान पर कन्नौज के त्रिलोकीनाथ मिश्रा को प्रक्रिया पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed