{"_id":"60ce347f8ebc3e2cd06906be","slug":"bhaaree-baarish-se-bah-gaee-naale-kee-puliya-kaee-gaanvon-ka-aavaagaman-band-peedablyoodee-kee-laaparavaahee-graameenon-mein-naaraajagee-kannauj-news-knp635225792","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बह गई नाले की पुलिया, कई गांवों का आवागमन बंद, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बह गई नाले की पुलिया, कई गांवों का आवागमन बंद, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, ग्रामीणों में नाराजगी
विज्ञापन
इसी बरसाती नाले की बह गई पुलिया।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। भारी बारिश से शनिवार को कुड़री व खबरामऊ गांव के बीच बनी पुलिया बह गई। इससे आठ गांव के लोगों का आवागमन इस रास्ते से बंद हो गया। इलाकाई ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है।
खबरामऊ से फिरोजपुर के चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर कुड़री व खबरामऊ गांव के बीच बरसाती नाला है। इसका पानी ईशन नदी में गिरता है। तेज बारिश में नाला ज्यादा पानी नहीं समेट पाता है। बहाव तेज होने से पुलिया बह जाती है। पिछले साल भी ऐसा हुआ था। इस बार भी पुलिया बह गई।
पुलिया का निर्माण दस दिन पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया गया था। पुलिया बहने से सड़क में लगभग 30 मीटर कटान हो गया है। इससे फिरोजपुर, तरेपुर्वा, चांदापुर, मस्तियापुर, कुड़री, खबरामऊ, टिकरी, छदामीपुर्वा गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। इलाके के देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, बृजेंद्र कुमार, दीपू, महेश कुमार, जयकरन, सर्वेश ने पुलिया के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं पीडब्ल्यूडी के मेट राकेश कुमार का कहना है कि पुलिया के ऊपर पड़ी आरसीसी मजबूत नहीं हो पाई थी। इससे यह बह गई। अब दोबारा निर्माण कराया जाएगा।