फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhaakiyoo netaon ne bijalee ghar mein kiya pradarshan, kanekshan chaarj ke atirikt rupaye lene ka lagaaya aarop

भाकियू नेताओं ने बिजली घर में किया प्रदर्शन, कनेक्शन चार्ज के अतिरिक्त रुपये लेने का लगाया आरोप

Thu, 10 Jun 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
bhaakiyoo netaon ne bijalee ghar mein kiya pradarshan,  kanekshan chaarj ke atirikt rupaye lene ka lagaaya aarop
किसान नेताओं से वार्ता करते एसडीएम, सीओ व एसडीओ। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। भारतीय किसान यूनियन( किसान) नेताओं ने जेई पर अतिरिक्त रुपये की मांग का आरोप लगाते हुए बिजली घर का घेराव किया। यहां का मुख्य द्वार बंद कर दिया। सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा व कोतवाल विनोद मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद रविवार को वार्ता केे आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे भारतीय किसान यूनियन ( किसान )के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में लगभग 40 किसान पूर्वी बाईपास स्थित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। यह यहां प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कर्मचारी ताला बंद कर भाग गए। किसान नेताओं ने मुख्य द्वार बंद कर दरी बिछा दी। यहां धरने पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इन्होंने किसान नेताओं से वार्ता की। एसडीएम देवेश गुप्ता ने फोन कर एसडीओ राहुल सिंह को बुलवाया। किसानों का आरोप था कि गीतापुरम कॉलोनी में कई आवास हैं। यहां रहने वालों को कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने आरोप लगाया कि जेई गीतापुरम कॉलोनी के लोगों से कनेक्शन के अतिरिक्त शुल्क की मांग कर रहे हैं। अपना केबल डालकर कनेक्शन करवाने वालों का केबल काट दिया गया। अब एस्टीमेट बनवाने की बात की जा रही है। किसान नेताओं ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को तहसील सभागार में किसान यूनियन नेताओं और बिजली कर्मियों के साथ वार्ता की जाएगी। तभी समस्या का हल निकलेगा। लगभग तीन घंटे चले प्रदर्शन में जिला महासचिव राहुल प्रताप सिंह, पुनीत दुबे, प्रेम चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, बलराम सिंह, अजय पाल, अभिषेक पाठक, मन्नू मिश्रा, करन सिंह, धीरज गुप्ता, रोहित सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed