फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhaajapa ne roka pradesh va kannauj ka vikaas: akhileesh

भाजपा ने रोका प्रदेश व कन्नौज का विकास: अखिलेेश

Wed, 25 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
bhaajapa ne roka pradesh va kannauj ka vikaas: akhileesh
सपा नगर अध्यक्ष के परिजनों को ढांढस बंधाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने प्रदेश व कन्नौज का विकास रोक दिया है। सपा शासनकाल में जो काम हुए, उन्हें भी जहां-तहां ठप कर रखा है। किसान परेशान हैं। आय दोगुना करने का वादा कर भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता में बैठ गई। आय दोगुना करने वाला कानून आखिर कब आएगा, पता नहीं।
विज्ञापन

बुधवार को सपा अध्यक्ष ने पूरा दिन जिले में बिताया। पूर्व मुख्यमंत्री के लंबे वक्त ठहरने से सपाई उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश व कन्नौज का विकास रोक दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने तालग्राम में भीड़ देख कहा, भाई कोरोना से बचकर रहो। अभी तो बहुत दिक्कत आएगी। इसकी रोकथाम में शुरुआत में ही गलती की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि वैक्सीन आ गई है, तो ठीक ही है। अन्य आम रोगों की भी दवाई और ले आएं तो अच्छा हो। लोगों को बाहर की दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। अब सभी ने भाजपा सरकार देख ली। समझ लो अपनी सरकार अपनी ही होती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के शक्ति मिशन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ विज्ञापन पर पैसा खर्च कर रही है। यही खर्च पुलिस व व्यवस्था पर करें तो माताओं, बहनों को मदद मिलेगी। पुलिस के 100 नंबर डायल को 112 नंबर देकर पुलिस को खुलेआम लूट की छूट दे दी गई है। भाजपा की सरकार कानून पर कानून ला रही है लेकिन युवाओं को रोजगार देने, बिजली का बिल कम हो, ऐसा कानून कब आएगा। किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। किसान का मक्का, धान लूट लिया गया। हर तरफ महंगाई से किसान परेशान हैं। किसान के परिवार बेरोजगार हैं। प्रदेश में बीमार लोगों के इलाज के लिए दवा, बिस्तर, आईसीयू नहीं है। कानपुर के एक वृद्ध को परिजन उपचार के लिए लेकर घूमते रहे। उपचार न मिलने पर वृद्ध ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल है। बिजली के अनाप-शनाप बिल आ रहे हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आगरा खंड के शिक्षक व स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। यह भी कहा कि यदि भाजपा बिहार जैसी लूट मचाएगी तो कोई नहीं जीतेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपाइयों को रेड कार्ड दिए गए, लाठी मारी गई, यह कोई नहीं भूल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम अखिलेश यादव ने कन्नौज सपा कार्यालय में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में धांधली हुई है। भाजपा ने पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया। कोविड के नाम पर खेल हो रहा है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का भी उत्पादन नहीं किया। बिजली विभाग घाटे में है। यह बीजेपी सरकार की नाकामी है। कन्नौज के लिए एक बुक तैयार कराई है। इसमें लोकसभा चुनाव के एक-एक बूथ का पूरा ब्योरा व कार्यकर्ताओं के कार्य के अनुभव हैं। जिसे भी मिलना है वह अब सोशल मीडिया, फोन को छोड़ इस बुक के जरिए मुझसे संपर्क कर सकेगा। इससे सपा के नाम पर केवल राजनीति कर रहे लोगों को सीख भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed