{"_id":"b07b5ada778a4777b5eb59ce636f7056","slug":"beniram-celebrated-the-death-anniversary-of-freedom-fighter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी बेनीराम की मनाई पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी बेनीराम की मनाई पुण्यतिथि
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम ररूआ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
विज्ञापन
बेनीराम शाक्य की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सपा विधायक अरविंद सिंह
यादव ने सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़े कई संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि उनकी याद में गांव में गेट बनवाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 2017 के चुनाव में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इतिहास रचेंगे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र जगतपाल शाक्य ने लोगों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य, प्रभारी अच्छे खां, जिला सचिव अशोक चौहान, सुरेशचंद्र बाथम पिद्दी, नरेंद्र सिंह यादव, सूरज सिंह यादव, मेजर सिंह यादव, अखिलेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, रघुराज शाक्य, विनोद शाक्य और कमलेश शाक्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबूराम शाक्य ने की।