फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Benama writer dies in car collision

कार की टक्कर से बैनामा लेखक की मौत

Thu, 13 Oct 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Benama writer dies in car collision
तिर्वा। तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बैनामा लेखक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। वहीं, टक्कर के बाद अनियंत्रित कार भी पलट गई। इससे कार चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना बिधूना क्षेत्र के पुर्वाविष्णु बमरौली गांव निवासी नंदराम (52) तिर्वा तहसील में बैनामा लेखक थे। वह प्रतिदिन बाइक से तहसील आते थे। गुरुवार को तहसील से दोपहर दो बजे बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान तिर्वा-बेला मार्ग पर उमर्दा नहर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने पर सिर में गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगों ने नंदराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान नंदराम की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद कार भी पलट गई। इससे कार चालक जनपद औरैया के अजीतमल निवासी महावीर भी घायल हो गया। इंदरगढ़ थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed