फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bemausam barasaat ne badhaeen annadaata kee mushkilen

बेमौसम बरसात ने बढ़ाईं अन्नदाता की मुश्किलें

Sun, 15 Dec 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
bemausam barasaat ne badhaeen annadaata kee mushkilen
आलू के खेत में भरा पानी। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज । शुक्रवार को हुई बेमौसम बरसात ने अन्नदाता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरा होने से आलू, गेहूं और अन्य फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। जिन किसानों ने गेहूं की दो-दिन पहले ही बुआई की थी, उसमें पौध जमने में समस्या आ सकती है। आलू के खेतों में पानी भर जाने से खुदाई प्रभावित हो रही है। फसल के खराब होने का भी खतरा है। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप ने किसानों को कुछ राहत दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग एक बजे से दोपहर एक बजे तक हुई बारिश से खेत जलमग्न हो गए। दूसरे दिन भी खेतों में पानी भरा रहा। अधिकांश खेतों में आलू व गेहूं की फसल पानी में डूबी थी। किसानों का मानना है कि यदि दो-तीन दिन तेज धूप न निकली और खेतों का पानी न सूखा तो फसलें खराब होनी शुरू हो जाएंगी। गेहूं से ज्यादा आलू की फसल में नुकसान होगा। बरसात के बाद छाई बदली से आलू में झुलसा, चित्ती, सरसों में माहू व चेपा लगने लगेगा। टमाटर की फसल में भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से फसलों में नुकसान उठाने से उनकी कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि यह बरसात किसानों के लिए फायदेमंद नहीं है। अधिकतर फसलों में नुकसान है। मौसम बदरीला हुआ तो फसलों में रोग बढ़ने के आसार हैं। जिन किसानों ने दो दिन पहले गेहूं की बुआई की और उनके खेत में पानी भर गया तो दोबारा बुआई करनी पड़ेगी। किसान रोग ग्रसित फसल रखने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed