फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Been mixed, advocates' strike

मिली-जुली रही अधिवक्ताओं की हड़ताल

Sun, 29 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 29 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Been mixed, advocates' strike
अदालत
पुलिस कार्रवाई से नाराज वकील चार दिनों से  हड़ताल पर हैं।  शनिवार को भी हड़ताल रही लेकिन इसका असर मिला-जुला रहा।  बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रही हड़ताल में वकीलों ने न्यायालय का मुख्य दरवाजा बंद रखा। न्यायिक कार्य से भी वकील पूरी तरह विरत रहे। दूसरी ओर कुछ वकील अपने वादकारियों को कोर्ट से मामले की तारीखें देते दिखे। मंगलवार को गैंगस्टर के आरोपी को कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय सिपाही बब्लू से अधिवक्ताओं की कहासुनी व मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में सदर कोतवाली से एक नामजद व पांच अज्ञात पर एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर उसी रात पुलिस टीम ने वकीलों के घर दबिश दी। इससे नाराज वकील हड़ताल पर आ गए। शनिवार को नजारा अलग दिखा। वादकारियों में मायूसी नहीं दिखी, सभी के काम होते नजर आए। कुछ वकील वादकारियों  को कोर्ट ले जाकर उन्हें सुनवाई के लिए अगली तारीख दिलाते रहे। वहीं कड़ा रुख अपनाए वकीलों को भी वादकारी मनाते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


कुछ वादकारियों ने मिन्नतें क र किसी तरह से कोर्ट ले जाकर उन्हें सुनवाई के लिए अगली तारीख दिलवा ही दी। वहीं दूसरी ओर कई वादकारियों को दिन भर के इंतजार के बाद मायूस भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed