फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   beej godaam mein sendh lagaakar chaar laakh kee choree

बीज गोदाम में सेंध लगाकर चार लाख की चोरी

Wed, 02 Dec 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
beej godaam mein sendh lagaakar chaar laakh kee choree
गोदाम में लगी सेंध दिखाते व्यापारी अश्वनी कुमार। - फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। चोराें ने कन्नौज-हरदोई रोड पर बीज-कीटनाशक गोदाम में सेंध लगाकर बीज और कीटनाशक दवाएं पार कर दीं। चोर करीब चार लाख का माल समेट ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मानीमऊ गांव निवासी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव उर्फ शीलू की जीटी रोड पर जिला पंचायत आवासीय कालोनी के पास अर्पिता बीज एजेंसी नाम से दुकान है। दुकान की गोदाम हरदोई-कन्नौज मार्ग पर सेल टैक्स कार्यालय के सामने है। मंगलवार रात चोरों ने गोदाम की दीवार में सेंध लगा दी। चोर गोदाम में रखे तरबूज, मटर, खरबूजा का बीज, आलू और मटर की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवाएं व टॉनिक ले गए। बुधवार सुबह करीब आठ बजे रामबक्सपुरवा निवासी किसान नंदराम अपने खेत में पानी लगाने पहुंचे। उन्होंने सेंध लगी देखी। दवाओं व बीज के गत्ते खाली पड़े थे। उन्होंने अश्वनी को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

अश्वनी ने बताया कि चोराें ने करीब चार लाख का माल पार कर दिया है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed