फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Beauty parlor ready to Suhaginon

सुहागिनों के लिए ब्यूटी पार्लर तैयार

Fri, 30 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 30 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor ready to Suhaginon

करवाचौथ शुक्रवार को है और एक दिन पहले बाजार में

विज्ञापन
सुहागिनों की भीड़ रही। सामान्य तबके की महिलाओं ने फुटपाथ पर तो रसूखदार परिवारों की महिलाओं ने ऊंची दुकानों पर खरीदारी की, वहीं सुहागिनों के सजने के लिए ब्यूटी पार्लर भी गुलजार रहे।

गुरुवार को सौंदर्य प्रसाधन बेंचने वालों की चांदी रही। पालिका रोड की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सामान्य तबके की महिलाओं के लिए फुटपाथ की दुकानें सहारा बनीं। उन्होंने सस्ते सौंदर्य प्रसाधन खरीदकर सजने संवरने का इंतजाम किया। कपड़ों की दुकानों पर साड़ियां, लहंगा भी खरीदे गए।

इसके अलावा सौंदर्य से जुड़े सामानों के साथ ही रंग बिरंगी चूड़ियों की भी तगड़ी खरीद हुई। सर्राफा दुकानदारों ने इसके लिए खास तैयारी की थी। इस बाबत नीलम, आशा, कंचन का कहना था कि सोना-चांदी बहुत महंगा है। पतियों पर ज्यादा बोझ नहीं डाल सकतीं। उधर, मिट्टी के करवों की जरूरत अभी भी बनी हुई है और महिलाओं ने करवों को खरीदारी की।


इसके अलावा पेठा, गट्टा, पेड़ा, बर्फी, इमरती की खरीद की गई। इस समय 54 शहर में ब्यूटी पार्लर चल रहे हैं। अच्छे ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। पूरा पैकेज डेढ़ हजार से पांच हजार रुपये तक है। ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगवाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ रही।

इस बाबत मोहल्ला बजरिया स्थित आरती ब्यूटी पार्लर की संचालिका सीता गुप्ता, आरती गुप्ता और शालू का कहना है कि सजने संवरने वाली महिलाओं को रासायनिक प्रयोग से बचना चाहिए। सस्ते कास्मेटिक्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हर्बल तकनीक सबसे उम्दा है। जरा सी असावधानी चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed