फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Beaten up for asking for money for mobile tamper and cover

Kannauj News: मोबाइल के टेंपर व कवर के रुपये मांगने पर पीटा

Sat, 25 Oct 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Beaten up for asking for money for mobile tamper and cover
कन्नौज। ग्राम अमरौली निवासी एक दुकानदार को मोबाइल के टेंपर व कवर के रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोपियों ने दुकानदार को कलक्ट्रेट रोड पर शनिवार को पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी सतीश कुमार गौतम ने बताया कि सरायमीरा में उसकी मोबाइल की दुकान है। वहां गांव हैबतपुर कटरा निवासी अभिषेक दुबे मोबाइल का टेंपर डलवाने आए थे। रुपये मांगने पर अभिषेक गालीगलौज कर चला गया। 24 अक्तूबर की शाम सतीश कुमार दुकान बंद करके घर जा रहा था। तभी कलक्ट्रेट रोड पर अभिषेक दुबे ने साथी अश्वनी राजपूत निवासी गांव रामपुर, आदित्य सैनी निवासी रामपुर एवं श्याम शर्मा निवासी मलकापुर ने उसे घेर लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर वह भाग निकला पर इन लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और चारों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने झगड़े का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। कलक्ट्रेट रोड पर युवक को पीटने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। तभी पीड़ित सतीश कुमार ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपी अभिषेक अश्वनी एवं सुजीत को हिरासत में ले लिया है और शांति भंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed