फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Beat upon two bikes , child deaths

दो बाइक टकराईं, बच्चे की मौत

Tue, 23 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Tue, 23 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Beat upon two bikes , child deaths
थाना क्षेत्र में तेराजाकेट तालग्राम मार्ग पर दो बाइक  भिड़ गईं। इसमें तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतक के बाबा ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। हादसे के वक्त दोनों ही बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


तालग्राम कसबे के मोहल्ला जेर किला निवासी फिरोज खां (28) पुत्र शमशाद सोमवार को दोपहर बाद अपनी छोटी भाभी हिना (25) पत्नी महरोज खां को दवा दिलाने के लिए सेवा हास्पिटल गुरसहायगंज के लिए अपने पुत्र फरदीन खां (3) के साथ जा रहे थे। तभी कलकत्तापुरवा गांव निवासी विमल  (18) पुत्र बेंचेलाल वर्मा अपनी बाइक से दो दोस्तों के साथ गंगा स्नान करके लौट रहे थे।
विज्ञापन


तालग्राम के बिरौली गांव के समीप निर्माणाधीन माडल स्कूल के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। इससे उसमें सवार उछलकर दूर जा गिरे। इससे बालक फरदीन खां के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फिरदौस, हिना व विमल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा सोहेल खां ने घायलों को सीएचसी गुरसहायगंज भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उपचार के बाद विमल को जिला अस्पताल व फिरदौस खां को कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर तालग्राम की ब्लाक प्रमुख के पति राजा गजेद्र सिंह सोनू यादव, सभासद गोविंद, सपा जिला उपाध्यक्ष राशिद कुरैशी, पूर्व सभासद शमीम आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मृतक के बाबा शमशाद खां की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed