फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Baratis looted paper notes, procession returned without bride

Kannauj: बरातियों ने लुटाए कागज के नोट, दुल्हन बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, जानें पूरा मामला

Fri, 24 Feb 2023 03:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 24 Feb 2023 03:44 PM IST
सार

बुधवार को दिल्ली से नगला-भारा गांव बरात आई थी। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि कुछ ऐसा हो जाएगा। दरअसल, दूल्हा पक्ष के द्वारा नकली नोट उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर बरात बिना दुल्हन लौट गई। वहीं, दूल्हा पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर लूटपाट के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Baratis looted paper notes, procession returned without bride
महिलाओं के साथ शादी में लुटाए गए कागज के नोट दिखाती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र मेंं बरात चढ़ते समय बरातियों ने डांस के दौरान गांव की महिलाओं पर कागज के नोट लुटाए। इस बात को लेकर वर व वधू पक्ष के बीच गालीगलौज के साथ मारपीट हुई। दूल्हे पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। विवाद से नाराज दूल्हा बिना शादी किए बरात लेकर लौट गया। थाना क्षेत्र के नगला भारा गांव निवासी रामनरेश गौतम ने पुत्री की शादी दिल्ली के करन विहार निवासी युवक के साथ तय की थी।
विज्ञापन

बुधवार को दूल्हे पक्ष के लोग बरात लेकर गांव पहुंचे। बरात में डांस के दौरान बरातियों ने मौजूद महिलाओं पर कागज वाले नोट फेंकने शुरू कर दिए। वधू पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे पक्ष की ओर से रवि गुप्ता निवासी रोहिणी दिल्ली ने लड़की पक्ष पर एक जंजीर व 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने लूट के आरोप में गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं गांव की महिलाओं ने बरात में लुटाए गए कागज के नोट भी सौंपे। उधर, विवाद के बाद बिना दूल्हा बिना शादी करें बरात लेकर चला गया।

दुल्हन ने लगाया जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
बरात लौटने से दुल्हन के जोड़े में सजी युवती का रो-रोकर बुरा हाल था। युवती का कहना है कि पिता ने उधार रुपये लेकर दुल्हे पक्ष के लोगों की हर मांग को पूरा किया। इसके बाद भी शादी न होने के कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। साथ ही पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed