फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baraamade mein kunde se jhoolata mila vivaahita ka shav

बरामदे में कुंडे से झूलता मिला विवाहिता का शव

Sat, 26 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
baraamade mein kunde se jhoolata mila vivaahita ka shav
घटना की जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम दारापुर में विवाहिता का शव घर के बरामदे में कुंडे से झूलता हुआ मिला है। विवाहिता के मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी गायत्री (20) पत्नी दिनेश का शव घर के बरामदे में कुंडे पर लटका हुआ मिला। प्रधान दारापुर बरेठी ने मामले की जानकारी पुलिस व मृतका के परिजनों को दी। नादेमऊ चौकी प्रभारी अवधेश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सीओ शिव कुमार थापा व मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। सीओ ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मृतका के पिता गुरुदयाल पुत्र रघुवर दयाल निवासी खुर्दापुर थाना ठठिया ने बताया कि पुत्री की शादी 11 माह पहले दिनेश से की थी। उसके दो बड़े भाई वीरेंद्र व महेश पुत्रगण महेंद्र सिंह गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे के बाद से दिनेश घर से लापता है। पुलिस ने गायत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सौरिख राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed