{"_id":"67e6eedf26c2c057a907b214","slug":"bar-association-made-allegations-against-sdm-judicial-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127695-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बार एसोसिएशन ने एसडीएम न्यायिक पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बार एसोसिएशन ने एसडीएम न्यायिक पर लगाए आरोप
Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। एसडीएम न्यायिक व वकीलों के बीच हुए विवाद के मामले में बार एसोसिएशन के महासचिव ने एसडीएम पर जान से मारने की धमकी देने समेत कई आरोप लगाए हैं। महासचिव ने शुक्रवार को एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बार एसोसिएशन छिबरामऊ के महासचिव ललित प्रताप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर एवं अन्य साथी वकीलों के साथ चेंबर के सामने खड़े थे। तभी एसडीएम न्यायिक अविनाश गौतम तीन अज्ञात साथियों के साथ गाड़ी से गुजर रहे थे। उन्हें देख एसडीएम ने गाड़ी रुकवाई और उन्हें व अध्यक्ष को बुलाकर कहा कि न्यायिक अधिकारियों के बैठने के समय को लेकर क्यों विवाद कर रहे हो। इस पर हम सभी ने कहा कि एसडीएम प्रशासनिक ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी से वार्ता कर मामले का निस्तारण करा लेंगे।
इस पर एसडीएम न्यायिक भड़क गए और साथियों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता व गालीगलौज करते हुए धमकी देने लगे। अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर ने आपस में बैठकर समस्या का समाधान निकालने की बात कही्र। तब एसडीएम न्यायिक उनकी हत्या करने व फर्जी मुकदमे लगाने की धमकी देते हुए चले गए। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई पर सुनवाई नहीं हुई। शिकायत की जानकारी होने पर दबाव बनाने के उद्देश्य से एसडीएम न्यायिक ने उनके व अन्य साथी वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एसडीएम न्यायिक पद व जाति का दुरुपयोग कर भय दिखाकर दबाव बनाने के उद्देश्य से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पूरा मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। निर्देश मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।