फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bar Association elections: Ramendra became president and Ramkhilavan became general secretary

बार एसोसिएशन चुनाव : रामेंद्र अध्यक्ष व रामखिलावन महासचिव बने

Sun, 08 Feb 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: Ramendra became president and Ramkhilavan became general secretary
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय में शनिवार को बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। इस चुनाव में कुल 963 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामेंद्र त्रिवेदी ने अपने प्रतिद्वंदी फहीम जमां खां को 26 मतों के अंतर से परास्त कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए है। वहीं महासचिव पद पर रामखिलावन ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

रामेंद्र त्रिवेदी को अध्यक्ष पद के लिए 336 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी फहीम जमां खां को 310 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर रामखिलावन यादव ने 303 मत पाकर सुभाषचंद्र पाल को भारी अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार यादव ने 312 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने विमल दुबे को 25 मतों से परास्त किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद आदि खां और सुशील कुमार विजयी घोषित हुए। सह सचिव पुस्तकालय पद पर संजय दुबे ने 141 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव कमेटी के सदस्यों अशोक चंद्र जैन, कमालुद्दीन खां, अनिल कुमार द्विवेदी, श्यामसिंह वर्मा, छोटेलाल, राकेश कुमार यादव और कमल किशोर आडवानी ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। चुनाव के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान सतेंद्र बघेल, सुभाष शुक्ला, संजीव शुक्ला, आलोक सिंह, पियूष मिश्रा, नितिन गुलजार, शिवांक वाजपेयी, जयविष्णुदीप सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed