फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bankkarmion of indecency, customer uproar

बैंककर्मियों की अभद्रता, ग्राहक का हंगामा

Fri, 24 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 24 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bankkarmion of indecency, customer uproar
बैंक में भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बैंकों में तीन दिन के अवकाश से पहले ग्राहकों की भारी भीड़ लग गई। हर कोई जल्दी भुगतान लेना चाहता था। आरोप है ऐसे में बैंक आफ इंडिया के कर्मियों ने भी ग्राहकों के साथ अभद्रता कर दी, जिससे लोगों ने हंगामा कर दिया। शहर की बैंक शाखाओं में दिनभर लोगों की भारी भीड़ रही, एटीएम पर भी लाइनें लगी रहीं।

विज्ञापन


गुरुवार को नगर की बैंक आफ इंडिया शाखा पर सुबह से ही सैकड़ों ग्राहक भुगतान लेने के लिए पहुंच गए थे। जैसे ही बैंक खुला तो लोगों की भीड़ भुगतान लेने के लिए टूट पड़ी। ऐसे में बैंककर्मियों ने ग्राहकों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिससे ग्राहक भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस शाखा में आयेदिन ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।  शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्क लोड अधिक होता है। ऐसे में यहां आए दिन हंगामा होता है। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी ग्राहकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। काफी देर तक जब भुगतान नहीं हुआ तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह सहायक शाखा प्रबंधक एके शुक्ला ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इसी तरह नगर की अन्य बैंक शाखाओं में भी दिनभर ग्राहकों की भारी भीड़ रही और एटीएम पर भी लोगों की लाइनें लगी रही। ग्राहकों का कहना था कि तीन दिन अवकाश होने के कारण जरूरत के हिसाब से भुगतान निकालने आए थे, लेकिन बैंककर्मियों के उदासीन रवैये से कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed