फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bank officials orbiting home tycoon

बैंक अधिकारियों के घर चक्कर लगा रहे धनकुबेर

Sun, 25 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 25 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bank officials orbiting home tycoon
बैंक - फोटो : Demo Pic

पांच सौ और हजार के नोट जमा करने के लिए पांच दिन बचे हैं। धनकुबेरों ने कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए बैंकों और बैंक कर्मचारियों के घर चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। बडे़ व्यापारियों के साथ सीए भी बैंक अधिकारियों से मिल कर काला धन खपाने का रास्ता बनाने में लगे हुए हैं। खुफिया विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। वैसे, यदि आपके पास पुरानी करेंसी बचती है तो उसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के चक्कर लगाने होंगे।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, कार्पोरेशन बैंक, थाना तालग्राम की एक बैंक शाखा समेत छिबरामऊ तहसील की दो बैंकें  जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। बैंक सूत्रों की माने तो काला धन खपाने को एक बार फिर वे सक्रिय हो गए हैं। बैंक में पुरानी करेंसी जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। धन कुबेरों ने अब बैंक अधिकारियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। हालांकि खुफिया विभाग के सूत्राें की माने तो इस पर अब उनकी खास निगाह बनी हुई है।
विज्ञापन


जिले के आयकर विभाग एक दर्जन पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी मालिक और 20 से अधिक स्वर्णकारों पर नजरें लगाए है। कुछ को जनवरी में ही नोटिस जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed