{"_id":"5c86abb8bdec22143439be40","slug":"bank-lifts-cash-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लड़कियों ने झोला काटकर नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लड़कियों ने झोला काटकर नगदी उड़ाई
Tue, 12 Mar 2019 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
kannauj
kannauj
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज (कन्नौज)। बेटी की शादी के लिए बैंक में रुपये जमा करने गए किसान का पहले से मौजूद दो लड़कियों ने झोला काट कर 40 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक के अंदर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें दो लड़कियां झोले को पकड़े दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की है।
सदर कोतवाली के कुईलिया तिराहा निवासी ग्रामीण राधा कृष्ण का कस्बे के तिर्वा रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बचत खाता है। सोमवार को वह बैंक में 40 हजार रुपये झोले में रखकर जमा करने पहुंचे। कैश काउंटर पर रुपये देने के बाद एक 500 के नोट में कुछ लिखा होने पर कैशियर ने सारे रुपये वापस कर दिए। इसके बाद वह 39500 रुपये का फार्म भरकर दोबारा जमा करने के लिए काउंटर के पास लाइन में लग गए। नंबर आने पर फार्म कैशियर को दिया। रुपये निकालने के लिए बैग में हाथ डाले तो रुपये गायब थे। बैग नीचे से कटा था। बैंक परिसर के अंदर हुई इस घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक विजय शंकर गुप्ता को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने मामले की छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनमें रुपये जमा करने के दौरान राधा कृष्ण के निकट दो लड़कियां खड़ी दिख रही हैं। वह दुपट्टे की आड़कर झोले को काट रही हैं। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि दोनों लड़कियों की तलाश में पूछताछ के साथ दबिश दी गई है। वहीं पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी में खर्च के लिए रुपये बचाकर वह जमा करने पहुंचा था।