{"_id":"6314f3ac3beeea0432712603","slug":"bank-employee-did-a-scam-of-lakhs-of-rupees-kannauj-news-knp716415273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी ने लाखों रुपयों का किया घोटाला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारी ने लाखों रुपयों का किया घोटाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कन्नौज। निजी बैंक में रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात कर्मचारी ने लाखों रुपये का घोटाला किया। ग्राहकों से रुपये वसूलने के बाद कर्मचारी लापता हो गया है। एरिया बैंक मैनेजर ने कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के कचहरी रोड पर स्थित निजी बंधन बैंक में कदम चौराहा राजपूत नेवारी जापलीगंज बलिया निवासी राहुल वर्मा रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात है। रविवार को बैंक में तैनात एरिया मैनेजर राज रस्तोगी ने राहुल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बैंक में कई ग्राहकों ने ऋण लिया है।
आरोपी राहुल वर्मा ने ग्राहकों से नौ लाख छह सौ रुपये की वसूली की थी पर इस धनराशि को बैंक में जमा नहीं किया। पूरी धनराशि हड़प कर राहुल लापता है। मोबाइल पर संपर्क कर जब रुपये जमा करने को कहा तो धमकी देने लगा। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।