{"_id":"603d2e2d8ebc3ee9631f28b3","slug":"bandhak-banaakar-kishoree-se-dushkarm-deyaree-par-doodh-bechakar-ghar-lautate-samay-huee-vaaradaat-kannauj-news-knp614986766","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, डेयरी पर दूध बेचकर घर लौटते समय हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, डेयरी पर दूध बेचकर घर लौटते समय हुई वारदात
विज्ञापन
कन्नौज। डेयरी पर दूध बेचकर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी को युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद कोठरी में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले पशुपालक की 14 वर्षीय बेटी रविवार शाम करीब सात बजे डेयरी पर दूध बेचकर घर लौट रही थी। पिता का आरोप है कि इस दौरान सुनील राजपूत ने अपने गांव में पानी की टंकी के पास दबोच लिया। जबरिया उठाकर नलकूप की कोठरी में ले गया। यहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
रात करीब नौ बजे तक पीड़िता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। किसी तरह सुनील के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने पिता और मां को घटना की जानकारी दी। रात को पिता बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे। सुनील के खिलाफ बंधक बनाकर बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।