{"_id":"5fb80d718ebc3e9b9d118f7c","slug":"band-paanee-kee-tankee-chaaloo-karaane-ke-lie-aphasar-ko-ghera-kannauj-news-knp5951959146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पानी की टंकी चालू कराने के लिए अफसर को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पानी की टंकी चालू कराने के लिए अफसर को घेरा
विज्ञापन
कन्नौज। जिले भर में बंद पड़ीं पानी की टंकियों को चालू कराने के लिए सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता का घेराव कर ज्ञापन दिया गया। कहा गया कि अगर यही हाल रहा तो सपा सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जल निगम के दफ्तर पहुंचे। यहां नारेबाजी कर अधिशासी अभियंता जलनिगम का घेराव किया। कहा कि सपा सरकार में पूर्व सांसद डिंपल यादव के अथक प्रयास से जिले भर में दो सैकड़ा पानी की टंकियों का निर्माण करवाया गया था। सभी टंकियों को सुचारु रूप से चालू करवा दिया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद सारी व्यवस्था बदल गई। इससे आधा सैकड़ा पानी की टंकी बेकार पड़ी हैं। ज्यादातर टंकी डार्क जोन क्षेत्र से आती है। यहां पानी की समस्या रहती है।
बाद में सपाइयों ने अधिशासी अभियंता जलनिगम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भोले कुरैशी, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, शोभित दुबे, गोविंद दुबे, विराट, ओशांक कुशवाहा, रंजीत दिवाकर, मो. आलम आदि मौजूद रहे।