फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Banaras XI beat Aligarh XI

Kannauj News: बनारस इलेवन ने अलीगढ़ इलेवन को हराया

Sun, 01 Feb 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Banaras XI beat Aligarh XI
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे ओमप्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला बनारस इलेवन और अलीगढ़ इलेवन के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ जलनिगम अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन


बनारस इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ इलेवन की टीम 17.4 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई। अलीगढ़ टीम के बल्लेबाज रजत ने यादव 26 रन, अर्नव ने 20 रन व कपिल कुमार ने नौ रन का योगदान दिया। बनारस इलेवन टीम के गेंदबाज शाहिद ने चार, संगम ने दो, बृजेश, विकल्प और रौनक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस इलेवन के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 5.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 85 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया। रौनक सिंह ने 20 गेंद में शानदार अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 51 रन बनाए और सत्यम ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए रौनक सिंह को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायर रितेश शर्मा एवं सुनील शुक्ला रहे। स्कोरिंग आकाश मिश्रा ने बखूबी निभाई। यहां कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन संजय सामवेदी, आनंद मिश्रा, सजल सिंह, पारस दुबे, जुबेर हाशमी, बालाजी, आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज बनारस और फर्रुखाबाद में हाेगी भिड़ंत
ओमप्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला सेमीफाइनल बनारस इलेवन और फर्रुखाबाद इलेवन के बीच मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। किक्रेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि टूर्नामेंट देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed