{"_id":"66983907dafe10d2ff080be4","slug":"balcony-collapses-during-muharram-procession-one-child-killed-50-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-115933-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मुहर्रम के जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत, 50 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मुहर्रम के जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत, 50 घायल
विज्ञापन
सकरावा। दसवीं मुहर्रम का जुलूस देखने के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। छज्जे के मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों को सौरिख सीएचसी, सौ शैय्या छिबरामऊ और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर डीएम समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों का हालचाल लिया।
हादसा बुधवार की शाम करीब सात बजे हुआ। सकरावा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैयदबाड़ा से मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस उठता है। इस दौरान लोगों की भीड़ के साथ ताजिये अभी महज 100 कदम की दूरी तय कर पाए थे। मोहल्ला निवासी वकील के मकान के छज्जे पर लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं व बच्चे ताजिया देखने के लिए मौजूद थे। जबकि 100 से ज्यादा लोग छज्जे के नीचे खड़े थे। ताजिये दरवाजे तक पहुंचने ही वाले थे कि अचानक छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा।
छज्जे के ऊपर और नीचे खड़े लोगों में से लगभग आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जुलूस जहां का तहां रुक गया। छज्जा गिरते ही चीखपुकार मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। निजी वाहनों से घायलों को सीएचसी सौरिख, सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ व निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। सीएचसी सौरिख में सैयदबाड़ा मोहल्ला निवासी गुफरान के पुत्र रुसान (12) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एएसपी संसार सिंह, एसडीएम उमाकांत तिवारी, तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ ओमकार नाथ शर्मा व सौरिख थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सकरावा थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया समेत कई आला अधिकारियों ने अस्पताल व मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल लिया। मलबा हटवाने के बाद ताजियों को करबला तक पहुंचा सुपुर्द-ए-खाक करवाया गया।