फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Balance in meter and message of minus 8259 came in the morning.

Kannauj News: मीटर में बैलेंस और सुबह माइनस 8259 का आया मैसेज

Thu, 30 Apr 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Balance in meter and message of minus 8259 came in the morning.
सिकंदरपुर। स्मार्ट मीटर में मनमाने ढंग से बिल आने समेत तमाम अनियमितताएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कस्बे के बिजली उपभोक्ता के अकाउंट का बैलेंस प्लस में था। सुबह जब सोकर उठे तो उनके मोबाइल पर माइनस 8259 का मैसेज आने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बिल की जांच कराकर दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी शास्त्री नगर निवासी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि छह महीने पहले उन्होंने तीन किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया था। अधिकांश समय उसी से बिजली का उपभोग करते हैं। हाल ही में बिजली निगम ने उनके घर पर लगा पोस्टपेड मीटर हटाकर प्री-पेड मीटर लगवा दिया। आरोप है कि उनके घर में लगे सौर ऊर्जा संयंत्र से बन रही बिजली यूनिट के हिसाब से उनके बिजली बिल में नहीं जुड़ रही है। इसकी शिकायत वह कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि बुधवार शाम उन्होंने स्मार्ट मीटर अकाउंट का स्टेटस चेक किया तो प्लस 615 रुपये था पर जब उनके मोबाइल पर बैलेंस 8259 रुपये माइनस होने का मैसेज आया। एसडीओ संजय यादव ने बताया कि जांच कराई जाएगी। अगर स्मार्ट मीटर के बिल में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed